इम्पेशन्स राजीबियाना की खोज

प्रश्न – भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India – BSI) की एक शोध टीम द्वारा राज्य में इम्पेशन्स राजीबियाना’ (Impatiens rajibiana) प्रजाति की खोज की गई है?
(a) असम (b) मेघालय
(c) अरुणाचल प्रदेश (d) मणिपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अक्टूबर, 2025 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बाल्सम प्रजाति के एक नए फूल ‘इम्पेशन्स राजीबियाना’ (Impatiens rajibiana) की खोज के संबंध में जानकारी प्रदान की।
  • भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India – BSI) की एक शोध टीम द्वारा अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग ज़िले के शेरगांव क्षेत्र के प्राकृतिक वनों में इम्पेशन्स राजीबियाना’ (Impatiens rajibiana) प्रजाति की खोज की गई है।
  • यह फूल ‘इम्पेशन्स’ जीनस से संबंधित है, जिसे आमतौर पर बाल्सम या ‘छूने से फूटने वाला फूल’ (टच-मी-नॉट) कहा जाता है।
  • भारत में वर्तमान में लगभग 230 ज्ञात बाल्सम प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • इनमें से अनेक प्रजातियाँ उत्तर-पूर्वी राज्यों में सीमित रूप से पाई जाती हैं और इन्हें स्थानिक (endemic) माना जाता है।
  • वर्ष 2013 से 2017 के बीच केवल अरुणाचल प्रदेश से ही 16 से अधिक नई बाल्सम प्रजातियों की पहचान की जा चुकी है।
  • इससे पहले अरुणाचल में इम्पेशन्स गॉडफ्रेई और इम्पेशन्स साशिनबोर्थाकुरी नामक प्रजातियाँ खोजी गई थी।
  • अरुणाचल प्रदेश में भारत की कुल ऑर्किड प्रजातियों का लगभग 60% भाग पाया जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/science/botany/india-s-flora-gets-a-new-star-impatiens-rajibiana-found-in-arunachal-pradesh/ar-AA1OX3Ig