प्रश्न – 5 दिसंबर,2025 में वार्षिक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता और संगोष्ठी इनो-योद्धा 2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) मुंबई (b) ग्वालियर
(c) बंगलुरु (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 दिसंबर,2025 में वार्षिक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता और संगोष्ठी इनो-योद्धा 2025 नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुई
- इनो-योद्धा भारतीय सेना का एक वार्षिक कार्यक्रम है।
- इस कार्यक्रम में मौजूदा क्षमता में कमियों को दूर करने, परिचालन, रखरखाव, प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने और परिचालन प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए आंतरिक नवाचारों की पहचान की जाती है।
- यह पहल, मैदानी वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से समझने वाले सैनिकों को पेशेवर विशेषज्ञता, रचनात्मक और आविष्कारशील क्षमता और तकनीकी कौशलयुक्त व्यावहारिक समाधानों में सक्षम बनाती है।
- भारतीय सेना के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने इसमें भाग लिया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/indian-army-hosts-inno-yoddha-2025-to-promote-soldier-led-innovation
