इक्वेटर पुरस्कार- 2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 8 अगस्त,2025 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने इक्वेटर पुरस्कार- 2025 प्रदान किये जाने की घोषणा की
  2. इस वर्ष कर्नाटक के बिबिफातिमा स्व सहाय संघ (बिबिफातिमा स्वयं सहायता समूह) को यह पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 8 अगस्त, 2025 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने इक्वेटर पुरस्कार (Equator Prize )- 2025 प्रदान किये जाने की घोषणा की है।
  • इस वर्ष के 10 पुरस्कार विजेता हैं –
  1. कोआपरेटिवा डे मुजेरेस आर्टेसानास डेल ग्रान चाको (COMAR) – अर्जेंटीना
  2. ओयापोक के स्वदेशी लोगों के लिए संघ(Associação Uasei dos Povos Indígenas de Oiapoque) – ब्राज़ील
  3. हाखु अमेज़न फ़ाउंडेशन – इक्वाडोर
  4. बिबिफातिमा स्व सहाय संघ (बिबिफातिमा स्वयं सहायता समूह) – भारत
  5. मित्रा बुम्मा (यायासन मेनोकेन इंडोनेशिया सेजाहतेरा बुमी सेमेस्ता) – इंडोनेशिया
  6. रानू वेलुम फ़ाउंडेशन – इंडोनेशिया
  7. Nature and People As One (NaPO), केन्या
  8. सी वूमेन ऑफ़ मेलानेशिया इंक. (SWoM) – पापुआ न्यू गिनी
  9. पेरू में पहला कृषि जैव विविधता क्षेत्र: कुयोकुयो टेरेस, पुनो (The First Agrobiodiversity Zone in Peru: Cuyocuyo Terraces, Puno ) – पेरू
  10. सस्टेनेबल ओशन अलायंस (SOA TANZANIA) – तंजानिया
  • बिबिफातिमा स्व सहाय संघ (बिबिफातिमा स्वयं सहायता समूह) के बारे में –
  • यह कर्नाटक में स्थापित, महिलाओं के नेतृत्व वाली यह पहल बाजरा-आधारित बहु-फसल, बीज बैंकों और सौर ऊर्जा प्रसंस्करण के माध्यम से 30 गांवों के 5,000से अधिक किसानों का समर्थन करती है।
  • पारंपरिक ज्ञान को पुनर्योजी कृषि और नवीकरणीय ऊर्जा के साथ जोड़कर, यह जैव विविधता को पुनर्स्थापित करता है
  • यह खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है, और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं और युवाओं को कृषि उद्यमियों के रूप में सशक्त बनाता है
  • इक्वेटर पुरस्कार (Equator Prize ) के बारे –
  • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आदिवासी लोगों और स्थानीय समुदायों द्वारा संचालित प्रकृति-आधारित समाधानों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है, जो सतत विकास और पारिस्थितिक लचीलेपन को बढ़ावा देते हैं।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी
  • इसके तहत प्रत्येक विजेता पहल को 10,000अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार प्रदान किया जाता है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.undp.org/press-releases/undp-announces-equator-prize-2025-winners-international-day-worlds-indigenous-peopleshttps://www.thehindu.com/news/national/karnataka/undp-equator-initiative-award-for-bibi-fatima-shg-of-teertha-village/article69913654.ece