प्रश्न-9-16 दिसंबर, 2018 के मध्य भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास इंद्रा नेवी-2018’ के 10वें संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) अरब सागर
(b) कोचीन
(c) मन्नार की खाड़ी
(d) विशाखापत्तनम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 9-16 दिसंबर, 2018 के मध्य भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच वार्षिक समुद्री अभ्यास ‘इंद्रा नेवी’ (Indra Navy) के 10वें संस्करण का आयोजन विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है।
- इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सुरक्षा के संचालन और प्रक्रियाओं का विकास करने के लिए पारस्परिकता को बढ़ाना है।
- यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित होगा।
- 9-12 दिसंबर, 2018 के मध्य इस अभ्यास के हार्बर चरण (Harbour Phase) का आयोजन विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया।
- जबकि इस अभ्यास का समुद्री चरण (Sea Phase) 13 से 16 दिसंबर, 2018 के मध्य बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जा रहा है।
- इस अभ्यास के दौरान आईएनएस रणवीर (एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक), आईएनएस सतपुरा (एक स्वदेशी फ्रिगेट), तथा आईएनएस कदमत्त (INS Kadmatt) (एक स्वदेशी एंटी-सबरमरीन वारफेयर कोरवेट) आदि भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
- ज्ञातव्य है कि ‘इंद्रा नेवी’ भारतीय और रूसी नौसेनाओं के मध्य एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक…