इंदौर और उदयपुर यूनेस्को के वेटलैंड सिटी में शामिल

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
    1. जनवरी 2025 में यूनेस्को ने इंदौर (मध्य प्रदेश) और उदयपुर (राजस्थान) को अपनी विश्व वेटलैंड्स सिटी सूची में शामिल किया है।     
    2.विश्व में वेटलैंड्स मान्यता प्राप्त शहरों की कुल संख्या अब 31 हो गई है।     
    कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a)  (1) और (2) दोनों     (b)    केवल (1) 
(c)    केवल (2)     (d)    इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी 2025 में यूनेस्को ने इंदौर (मध्य प्रदेश) और उदयपुर (राजस्थान) को अपनी विश्व वेटलैंड्स सिटी सूची में शामिल किया है।
  • इस उपलब्धि के साथ, ये दोनों शहर भारत के पहले व एकमात्र शहर बन गए हैं जिन्हें यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व में वेटलैंड्स मान्यता प्राप्त शहरों की कुल संख्या अब 31 हो गई है। 
  • ध्यातव्य है कि यह मान्यता उन शहरों को दी जाती है जो प्राकृतिक और मानव निर्मित वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) के संरक्षण को महत्व देते हैं।
  • वेटलैंड सिटी वे शहर होते हैं जो अपने जल संसाधनों, झीलों और आर्द्रभूमियों के संरक्षण और समग्र प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
  • उदयपुर (झीलों की नगरी के नाम से मशहूर) अपनी सुंदर जल निकायों जैसे पिछोला, फतेहसागर, गोवर्धन सागर और बड़ी झील के लिए प्रसिद्ध है,  इस नई मान्यता से उदयपुर को अपने वेटलैंड्स के संरक्षण में मदद मिलेगी।
  • इंदौर को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में  अद्वितीय उपलब्धियों हेतु जाना जाता है, स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार सात बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त कर, इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

लेखक- नवनीत सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2096165