इंडोनेशिया में भूकंप

प्रश्न – 2 अप्रैल, 2026 को इंडोनेशिया मेंआए भूकंप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

  1. यह भूकंप इंडोनेशिया के टेरनाटे द्वीप के पास मोलुक्का सागर में आया था।
  2. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 मापी गई थी।
  3. भूकंप की गहराई लगभग 35 किमी थी।
    सही विकल्प चुनिए:
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 2 अप्रैल, 2026 को इंडोनेशिया के टेरनाटे द्वीप के पास मोलुक्का सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।
  • इंडोनेशिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी अंतारा के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी में एक 70 वर्षीय महिला की इमारत के मलबे के नीचे दबने से मौत हुई।
  • अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप 35 किलोमीटर (21.7 मील) की गहराई पर आया था।
  • इसका केंद्र टेरनेट से लगभग 127 किलोमीटर (79 मील) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था।
  • भूकंप के कारण गुआम, जापान, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस और ताइवान के तटों पर 0.3 मीटर (1 फुट) से कम ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/74-magnitude-earthquake-off-indonesia-coast-sets-of-small-tsunami-warning-lifted/article70814035.ece

https://www.bbc.com/news/articles/cn53krrrr24o