प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 8 से 11 अक्टूबर, 2025 तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस- 2025 के 9वें संस्करण का आयोजन यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
2. इस वर्ष इसका थीम -‘इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म’ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा/से कथन सही है
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 से 11 अक्टूबर, 2025 तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस- 2025 के 9वें संस्करण का आयोजन यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
- इस वर्ष इसका थीम -‘इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म’ है
- दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों के आने, 400 से अधिक प्रदर्शकों और भागीदारों तथा 7,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
- इसमें 1,000 से अधिक अत्याधुनिक उपयोग-मामलों का प्रदर्शन किया जाएगा,
- जिसमें 5जी, 6जी, एआई, आईओटी, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और हरित तकनीक सहित उभरती प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला जाएगा, साथ ही तेजी से डिजिटल होती दुनिया की चुनौतियों और अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी।
- इस अवसर पर संशोधित ‘संचार मित्र योजना’ का भी शुभारंभ किया गया
- यह योजना भारत की युवा शक्ति – छात्र स्वयंसेवकों – की शक्ति को दूरसंचार जागरूकता, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण के सूचित राजदूत बनने के लिए तैयार की गई है।
- इस योजना के तहत, संचार मित्र नामक छात्र स्वयंसेवक मोबाइल सुरक्षा, दूरसंचार धोखाधड़ी की रोकथाम और सरकारी डिजिटल पहलों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाएंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
