इंडियाएआई – आईसीएमआर के मध्य समझौता

प्रश्न – इंडियाएआई और आईसीएमआर के बीच हुए समझौता – ज्ञापन (MoU) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस MoU पर 7 मई, 2026 को हस्ताक्षर किए गए।
(b) इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं और जैव-चिकित्सा अनुसंधान में जिम्मेदार एआई को बढ़ावा देना है।
(c) इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं रक्षा क्षेत्र में एआई आधारित समाधान तैयार करेंगी।
(d) यह समझौता सुरक्षित और बड़े स्तर पर लागू होने योग्य एआई को बढ़ावा देने से संबंधित है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 मई, 2026 को India AI और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं और जैव-चिकित्सा अनुसंधान में जिम्मेदार, सुरक्षित और बड़े स्तर पर लागू होने योग्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बढ़ावा देना है।
  • इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित समाधान तैयार करेंगी।
  • इंडियाएआई अपनी तकनीकी सुविधाएं, कंप्यूटिंग क्षमता और डेटा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।
  • आईसीएमआर अपनी चिकित्सा और स्वास्थ्य अनुसंधान से जुड़ी विशेषज्ञता देगा।
  • इस सहयोग में आईसीएमआर अपने स्वास्थ्य संबंधी शोध डेटा, एआई मॉडल और टूलकिट को एआईकोश प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
  • यह डेटा पूरी तरह से गुमनाम और नैतिक मंजूरी वाला होगा। इससे शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और नवाचार करने वालों को अच्छे स्वास्थ्य डेटा तक पहुंच मिलेगी।
  • इंडियाएआई, परिभाषित सेवा समझौतों के तहत आईसीएमआर को रियायती दरों पर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट -आधारित उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग अवसंरचना प्रदान करेगा।
  • इससे एआई आधारित स्वास्थ्य अनुसंधान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
  • दोनों संस्थाएं मिलकर ऐसी एआई तकनीक विकसित करेंगी, जो भारत की प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने में उपयोगी हो।
  • जैसे बीमारी की पहचान, सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी, इलाज की सुविधा और स्वास्थ्य नीतियों को बेहतर बनाना।
  • यह समझौता पहले से चल रहे सहयोग को भी आगे बढ़ाता है।
  • सितंबर, 2025 में इंडियाएआई और आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन डिजिटल हेल्थ एंड डेटा साइंसेज (एनआईआरडीएचडीएस) को हेल्थएआई ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क- जीआरएन के तहत अग्रणी देशों के रूप में मान्यता मिली थी।
  • इस नेटवर्क का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.icmr.gov.in/international-mous