इंडिगो उड़ानों के परिचालन में बाधाओं पर जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी

प्रश्न – 26 दिसंबर,2025 को किसकी अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने इंडिगो उड़ानों के परिचालन में बाधाओं पर रिपोर्ट सौंपी?
(a)    संजय के. ब्राह्मणे     (b)    राजीव कुमार 
(c)    मृदुला सिंह    (d)    दीपक शाह
उत्तर – (a)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 दिसंबर,2025 को  इंडिगो उड़ानों के परिचालन में बाधाओं पर जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी
  • इस समिति ने अध्यक्षता  नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्राह्मणे ने की थी 
  • देश में बड़े पैमाने पर उड़ानों में व्यवधान के कारणों की व्यापक समीक्षा और आकलन करने के लिए 5 दिसंबर,2025  को इस समिति का गठन किया गया था।
  •  डीजीसीए ने इंडिगो की मानव संसाधन नियोजन की पर्याप्तता, अस्थिर रोस्टरिंग प्रणालियों और कार्यान्वयन तैयारियों का आकलन करने के लिए यह समिति गठित की थी। 
  • समिति को व्यापक परिचालन व्यवधानों के कारणों की पहचान करने के लिए भी कहा गया था।
  • महानिदेशालय ने समिति को परिचालन ठप होने की योजनागत विफलताओं की जवाबदेही और जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए थे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A5%8B-%E0%A4%89%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B2

https://www.thehindu.com/news/national/panel-probe-report-to-dgca-indigo-flight-disruptions-updates/article70442434.ece