प्रश्न – जनवरी, 2025 में प्रमुख व्यांपार मेला इंटरसेक-2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) दुबई
(c) शारजाह (d) काठमांडू
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14-16 जनवरी, 2025 को प्रमुख व्यापार मेला इंटरसेक-2025 दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया गया
- यह सुरक्षा, संरक्षा और आग से बचाव के लिए विश्व का अग्रणी व्यापार मेला है
- इस वर्ष इंटरसेक में 141 देशों के 47 हजार 506 व्यांपारी शामिल हुए।
- इस मेले में भारतीय व्यापार संवर्द्धन संगठन-आईटीपीओ की भागीदारी रही।
- भारतीय मण्डप में नौ कंपनियों की उपस्थिति रही।
- इस दौरान वैश्विक सुरक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाया गया।
- इस पहल से सुरक्षा प्रौद्योगिकी के परिदृश्य में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आपसी व्यापार संबंधों की मजबूती का पता चलता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…