‘आहुति Mk-II’ : भारत का सबसे तेज मल्टी-रोटर यूएवी

प्रश्न – ‘आहुति Mk-II’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इसका विकास हैदराबाद स्थित रक्षा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने किया है।
(b) इसने 498 किमी प्रति घंटे की प्रमाणित अधिकतम गति प्राप्त की है।
(c) इसे मुख्यतः कृषि क्षेत्रों में कीटनाशकों के छिड़काव के लिए विकसित किया गया है।
(d) यह एक उच्‍च-गति मल्‍टी रोटर इंटरसेप्‍टर ड्रोन है्‍, जिसे आने वाले हवाई खतरो/ड्रोन को तेजी से इंटरसेप्‍टर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • सितंबर 2026 में हैदराबाद स्थित रक्षा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स (Apollyon Dynamics) द्वारा विकसित इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर ड्रोन ‘आहुति Mk-II’ (Ahuti Mk II) ने 498 किमी प्रति घंटे की प्रमाणित अधिकतम गति प्राप्त की।
  • इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भारत में किसी मल्टी-रोटर मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) द्वारा प्राप्त सर्वाधिक गति के रूप में मान्यता दी।
  • यह एक उच्‍च-गति मल्‍टीरोटर इंटरसेप्‍टर ड्रोन है, जिसे आने वाले हवाई खतरो/ड्रोन को तेजी से इंटरसेप्‍टर करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसका विकास अपोलियन डायनेमिक्स के संस्थापकों जयंत खत्री और सौर्य चौधरी की टीम ने किया।
  • यह स्टार्टअप बिट्स पिलानी के हैदराबाद परिसर में इनक्यूबेटेड है।
  • आहुति Mk-II इसके मूल ‘आहुति’ मॉडल का उन्नत संस्करण है, जिसने वर्ष 2025 में लगभग 300 किमी प्रति घंटे की गति हासिल की थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.apollyondynamics.com/about?utm_

https://timesofindia.indiatimes.com/city/hyderabad/hyderabad-drone-startups-ahuti-mk-ii-clocks-498-kmph-fastest-multirotor-uav-in-india/articleshow/133725537.cms