प्रश्न – दिसंबर‚ 2023 में भारतीय सेना ने आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास कहां आयोजित किया?
(a) बंगलुरू
(b) ढाका
(c) बैंकॉक
(d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- यह अभ्यास शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (CUNPK) के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
- सीयूएनपीके‚ शांति स्थापना अभियानों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाली भारतीय सेना की एक प्रमुख संस्था है।
- यह टेबल-टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का अनुवर्ती अभ्यास है।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…