प्रश्न – 10-14 अगस्त, 2025 को आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति की 10वीं बैठक-2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) अहमदाबाद
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10-14 अगस्त ,2025 को आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति की 10वीं बैठक-2025 नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में आयोजित हुई
- हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव और मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) सुश्री मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की।
- आसियान के सभी दस सदस्य देशों – ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम – के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।
- संयुक्त समिति ने एआईटीआईजीए की वर्तमान में जारी समीक्षा को आगे बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित किया ताकि इसकी प्रभावशीलता, सुलभता और व्यापार की सुगमता से जुड़ी क्षमताओं को बढ़ाया जा सके।
- आसियान भारत का एक ऐसा प्रमुख व्यापारिक साझेदार बना हुआ है, जो भारत के वैश्विक व्यापार के लगभग 11 प्रतिशत हिस्से का योगदान देता है।
- वर्ष 2024-25 में द्विपक्षीय व्यापार 123 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो दोनों पक्षों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों को दर्शाता है और आने वाले वर्षों में सहयोग बढ़ाने के अवसर पैदा करता है।
- एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक 6-7 अक्टूबर 2025 को इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में निर्धारित है और इसकी मेजबानी मलेशिया करेगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
