प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. 15 जनवरी 2025 को पुणे (महाराष्ट्र) में भारतीय सेना का वार्षिक आर्मी डे परेड आयोजित किया गया।
2.वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की नियुक्ति की स्मृति में सेना दिवस परेड (आर्मी डे परेड) आयोजित की जाती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- आयोजन तिथि- 15 जनवरी, 2025
- कहां – पुणे ( महाराष्ट्र में )
- किसके द्वारा – भारतीय सेना (Indian Army)
- विशेषता – पुणे पहली बार आर्मी डे परेड की मेज़बानी कर रहा है।
- वर्ष 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की नियुक्ति की स्मृति में सेना दिवस परेड (आर्मी डे परेड) आयोजित की जाती है, जो स्वतंत्रता के बाद के भारत के सैन्य नेतृत्व की प्रतीक है।
- इस साल की परेड बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में हुई, जिसमें मार्चिंग टुकड़ियां, मशीनीकृत स्तंभ और तकनीकी प्रदर्शन शामिल हुए।
- इसके मुख्य आकर्षणों में ड्रोन और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक रक्षा तकनीकों के प्रदर्शन के साथ-साथ युद्ध प्रदर्शन और मार्शल आर्ट जैसे आकर्षक प्रदर्शन शामिल हुए।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
