आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 71वाँ देश

प्रश्न – 31 अगस्त, 2026 को आर्टेमिस समझौते का 71वाँ हस्ताक्षरकर्ता देश कौन बना?
(a) तुर्किये
(b) ब्राजील
(c) अर्जेंटीना
(d) इंडोनेशिया
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 31 अगस्त, 2026 को तुर्किये ने अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित मैरी डब्ल्यू. जैक्सन नासा मुख्यालय में आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • इसके साथ वह इसका 71वाँ हस्ताक्षरकर्ता देश बन गया।
  • तुर्किये की ओर से उद्योग एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मेहमत फातिह काचिर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • आर्टेमिस समझौते की स्थापना 13 अक्टूबर, 2020 को नासा, अमेरिकी विदेश विभाग और आठ संस्थापक देशों-ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली, जापान, लक्जमबर्ग, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन तथा अमेरिका ने की थी।
  • यह कोई कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि नहीं, बल्कि नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए सिद्धांतों, दिशा-निर्देशों और सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों पर आधारित बहुपक्षीय राजनीतिक प्रतिबद्धता है।
  • इसका उद्देश्य चंद्रमा, मंगल, धूमकेतुओं और क्षुद्रग्रहों सहित बाह्य अंतरिक्ष का सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।
  • भारत जून 2023 में आर्टेमिस समझौते में शामिल हुआ था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/artemis-accords

https://www.nasa.gov/organizations/oiir/artemis-accords/nasa-welcomes-turkiye-as-newest-artemis-accords-signatory/

https://theprint.in/opinion/artemis-irls-and-a-new-cold-war-celestial-non-alignment-will-be-hard-to-sustain/3035256

https://www.aa.com.tr/en/science-technology/turkiye-joins-nasa-s-artemis-accords-as-71st-signatory-to-peaceful-space-exploration-pact/4043176