प्रश्न – हाल ही में आयुष्मान भारत दिवस कब मनाया गया?
(a) 15 अप्रैल (b) 20 अप्रैल
(c) 25 अप्रैल (d) 30 अप्रैल
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 अप्रैल,2026 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया।
- इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के बारे में-
- लांच किया गया — 23 सितंबर, 2018 को
- कहां से — रांची, झारखंड
- किसके द्वारा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- उद्देश्य — गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक
- मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराना
- उल्लेखनीय है की उत्तर प्रदेश देश में कार्ड वितरण के मामले में शीर्ष राज्य है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
