प्रश्न – 18-19 अगस्त, 2025 को ‘‘आयुर्वेद के माध्यम से बाल चिकित्सा में रोग एवं स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी कहाँ आयोजित हुई ?
(a) जयपुर (b) लखनऊ
(c) नई दिल्ली (d) गांधीनगर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18-19 अगस्त, 2025 को “आयुर्वेद के माध्यम से बाल चिकित्सा में रोग एवं स्वास्थ्य प्रबंधन’’ विषय पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी स्कोप कॉम्प्लेक्स सभागार, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इसका आयोजन आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) द्वारा किया गया
- इस संगोष्ठी में प्रसिद्ध विद्वान, चिकित्सक, शोधकर्ता और छात्र बाल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक आयुर्वेदिक दृष्टिकोण और समकालीन साक्ष्य-आधारित प्रणाली पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर आये
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2158212
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2157255
https://www.newsonair.gov.in/rashtriya-ayurveda-vidyapeeth-to-hold-30th-national-seminar-in-delhi