आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक-2026

प्रश्न – 24 जुलाई ,2026 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) हैदराबाद
(c) जयपुर (d) पुणे
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जुलाई ,2026 को आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत, गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसका आयोजन किया था
  • गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्रिक्स देशों के मंत्रियों और उनके प्रतिनिधिमंडलों प्रमुखों ने भाग लिया।
  • उन्‍होंने सहयोग, नवाचार तथा सतत विकास द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
  • यह बैठक आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों के सहयोग को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
  • सर्वसम्मति से ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण संयुक्त वक्तव्य अपनाने के साथ बैठक संपन्‍न हुई।
  • संयुक्त वक्तव्य में सदस्य देशों ने ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य योजना (2025–2028) के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आपदा-प्रतिरोधी समाज निर्मित करने के लिए आपसी सहयोग और मजबूत बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।
  • मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान “जलवायु-स्मार्ट और आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना प्रणालियों को बढ़ावा देने: स्थिति अनुरूपण क्षमता विकसित करने में साझेदारी, नवाचार और वित्तपोषण विषय पर एक उच्च-स्तरीय नीतिगत संवाद आयोजित किया गया।
  • ब्रिक्‍स मंत्रियों ने बढ़ते जलवायु और आपदा संबंधी जोखिमों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना, नवाचारी वित्तीय व्यवस्था, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
  • इसके अतिरिक्त ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य योजना (2025–2028) के कार्यान्वयन में तेजी लाने विषय पर आयोजित मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में सदस्य देशों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2289179&reg=48&lang=2

https://newsonair.gov.in/hi/india-hosted-the-third-brics-ministerial-meeting-on-disaster-risk-reduction