प्रश्न – फरवरी, 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अरक्कोणम स्थित भर्ती प्रशिक्षण केंद्र (RTC) का नाम किसके सम्मान में बदला गया है?
(a) राजेंद्र चोल (b) राजादित्य चोलन
(c) राजराजा चोल (d) विक्रमादित्य
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अरक्कोणम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के भर्ती प्रशिक्षण केंद्र (RTC) का नाम बदलकर चोल राजकुमार की याद में राजादित्य चोलन (RTC), थक्कोलम कर दिया गया है।
- CISF के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ने 24 फरवरी, 2025 को नाम बदलने का आदेश जारी किया।
- थक्कोलम में लड़ाई 949 ई. में चोलों और राष्ट्रकूटों के बीच हुई थी।
- इस युद्ध में परांतक प्रथम का पुत्र राजादित्य, राष्ट्रकूटों के सहयोगी, गंगा राजकुमार बुटुगा के एक तीर से मारा गया था।
- कुंभकोणम और तिरुनागेश्वरम में चोल शिलालेखों में राजादित्य को ‘यानाइमेल थुंजिया देवर’ (हाथी की पीठ पर मरने वाला राजा) की उपाधि दी गई है।
- पोन्नियिन सेल्वम के लेखक कल्कि, जिस पर एक फिल्म भी बनी थी, ने भी यानाइमेल थुंजिया देवर का उल्लेख किया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…