आदमपुर हवाई अड्डे का नया नाम

प्रश्न – हाल ही में आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर “श्री गुरु रविदास महाराज जी विमान पत्तन, आदमपुर” रखने की घोषणा किसने की?
(a) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
(b) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(c) नागरिक उड्डयन मंत्री
(d) पंजाब के मुख्यमंत्री
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर “श्री गुरु रविदास महाराज जी विमान पत्तन, आदमपुर” रखने की घोषणा की।
  • यह घोषणा जालंधर में गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई।
  • प्रधानमंत्री ने हलवारा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया।
  • यह टर्मिनल भवन राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार स्थापित करेगा, जो लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों की आवश्यकतओं को पूरा करेगा।
  • लुधियाना जिले में स्थित हलवारा में भारतीय वायु सेना का एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्टेशन भी है।
  • लुधियाना में पहले विमान पत्तन का रनवे अपेक्षाकृत छोटा था, जो छोटे आकार के विमानों के लिए उपयुक्त था।
  • संपर्क में सुधार और बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए, हलवारा में एक नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया गया है, जिसका रनवे लंबा है और ए-320 जैसे विमानों की आवाजाही के लिए सक्षम है।
  • टर्मिनल में कई हरित और ऊर्जा दक्ष सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें एलईडी प्रकाश व्यवस्था, इन्सुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल शोधन संयंत्र तथा भूदृश्यांकन के लिए पुनर्चक्रित जल का उपयोग शामिल है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2221165&reg=3&lang=2