आठवां राष्‍ट्रीय अनुभव पुरस्‍कार -2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.18 अगस्त, 2025 को केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों को आठवां राष्‍ट्रीय अनुभव पुरस्‍कार प्रदान किया।
2. इस पुरस्कार की शुरुवात वर्ष 2015 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 अगस्त, 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में सेवानिवृत्‍त सरकारी कर्मचारियों को आठवां राष्‍ट्रीय अनुभव पुरस्‍कार प्रदान किया।
  • इस कार्यक्रम में पहली बार एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के अधिकारियों सहित 11 मंत्रालयों और विभागों के कुल 15 कर्मचारियों को पुरस्‍कृत किया गया।
  • प्रमुख “राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार” विजेताओं में शामिल हैं-
  • एम. वेंकटेशन
  • हुकुम सिंह मीणा
  • शालिनी कक्कड़
  • ओ. विरुपाक्षप्पा
  • साजू पी.के.
  • जूरी पुरस्कार विजेताओं में जय प्रकाश श्रीवास्तव (भेल), विनोद पी. और डॉ. साबू सेबेस्टियन (डीआरडीओ), डॉ. जॉली धर (इसरो), सुनीता चेरोदाथ (दूरसंचार), एस. मीनाक्षी सुंदरम और बालम सिंह रावत (सीआरपीएफ), वेलागा कुमारी (सीडब्ल्यूसी), शीला रानी पोद्दार (सीआरपीएफ), और संतोष गवली (आईटीबीपी) शामिल थे, जो प्रतिनिधित्व की गई सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला को दर्शाते हैं।
  • इस पुरस्कार की शुरुवात वर्ष 2015 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/union-minister-dr-jitendra-singh-today-will-confer-the-national-anubhav-awards-2025-in-new-delhi

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2155210