प्रश्न – 4 फ़रवरी, 2025 को आगा खान-चर्तुथ का निधन हो गया, वह थे?
(a) ओमान के सुलतान
(b) क़तर के सुलतान
(c) इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक गुरु
(d) बहरीन के सुलतान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 फ़रवरी, 2025 को इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक गुरु आगा खान-चर्तुथ का निधन पुर्तगाल में हो गया
- उन्हें 20 वर्ष की आयु में आध्यात्मिक गुरू घोषित किया गया था।
- उन्होंने विकास नेटवर्क का नेतृत्व करते हुए 30 देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में सुधार किया था।
- उन्हें मुस्लिम समाज और पश्चिमी देशों के बीच सेतु का काम करने के लिए जाना जाता है।
- वर्ष 1957 में 20 वर्ष की आयु में अपने दादा के बाद इस्माइली मुसलमानों के गुरू बनने वाले प्रिंस करीम आगा खान इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत गुरू थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2025/02/04/world/the-aga-khan-iv-dead.html