प्रश्न – आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025–27 के फाइनल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) फाइनल मुकाबला 9 – 13 जून, 2027 के मध्य खेला जाएगा।
(b) फाइनल का आयोजन द ओवल, लंदन में होगा।
(c) द ओवल पहली बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की मेजबानी करेगा।
(d) वर्ष 2027 में टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होंगे।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जुलाई, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025–27 चक्र के फाइनल के स्थल और तिथियों की घोषणा की।
- यह फाइनल मुकाबला द ओवल क्रिकेट मैदान, लंदन, इंग्लैंड में 9 -13 जून, 2027 के मध्य खेला जाएगा।
- द ओवल दूसरी बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की मेजबानी करेगा।
- इससे पहले यहाँ वर्ष 2023 का फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था।
- वर्ष 2027 का फाइनल विशेष होगा, क्योंकि इसी वर्ष टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होंगे।
- इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को वर्ष 2027, 2029 और 2031 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं।
- अब तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तीन अलग-अलग विजेता रहे हैं—न्यूजीलैंड (2021), ऑस्ट्रेलिया (2023) और दक्षिण अफ्रीका (2025)।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/news/venue-and-dates-for-world-test-championship-2027-final-revealed