आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, 2026

प्रश्न – आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, 2026 का खिताब जीत लिया।
  2. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (i) (b) केवल (ii)
    (c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 जून, 2026 से 5 जुलाई, 2026 तक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, 2026 का आयोजन किया गया।
  • यह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 10 वां संस्करण था।
  • इसकी मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की।
  • इससे पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वर्ष 2009 में इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण की मेजबानी की थी।
  • इंग्लैंड के 7 स्थानों पर खेले गए 33 मैचों में कुल बारह टीमों ने भाग लिया।
  • 12 जून, 2026 को उद्घाटन समारोह बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में उद्घाटन मैच से पहले आयोजित किया गया।
  • उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया।
  • फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंडमें खेला गया।
  • ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप, 2026 का खिताब जीत लिया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।
  • कुल मिलाकर यह उसका 14वां महिला विश्व कप खिताब है।
  • इंग्लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 151 रन का लक्ष्य दिया था,. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में (153/3) हासिल कर लिया।
  • फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/matches

https://www.cricinfo.com/series/icc-women-s-t20-world-cup-2026-1483859/match-schedule-fixtures-and-results

https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/venues/lord-s