प्रश्न-आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 4 मार्च‚ 2022 से 3 अप्रैल‚ 2022 तक इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ।
(b) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से पराजित कर खिताब जीत लिया
(c) इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया
(d) इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्लेसटो ने इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट (21 विकेट) लिए।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 4 मार्च‚ 2022 से 3 अप्रैल‚ 2022 के मध्य आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप‚ 2022 न्यूजीलैंड में संपन्न हुआ।
- यह विश्व कप वर्ष 2021 में होना था‚ किंतु कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
- संस्करण-12वां
- प्रतिभागी टीमें—8
- फाइनल मुकाबला − क्राइस्टचर्च में (ऑस्ट्रेलिया 71 रन से विजयी)
- विजेता-ऑस्ट्रेलिया (7वीं बार)
- फाइनल में स्कोर − आस्ट्रेलिया (356/5), न्यूजीलैंड (285/10)
- ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इससे पूर्व वर्ष 1978, 1982, 1988, 1997, 2005 और 2013 में आईसीसी महिला विश्व कप जीता था।
- विश्व कप‚ 2022 में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग और इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट थी।
- ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर एलिसा हेली ने फाइनल में 170 रन और सेमीफाइनल में 129 रन बनाए।
- एलिसा विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज (पुरुष/महिला) बन गई हैं।
- इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही पुरुष खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा है।
- गिलक्रिस्ट ने वर्ष 2007 में विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के विरुद्ध 149 रन बनाए थे।
- एलिसा पहली महिला खिलाड़ी हैं‚ जिन्होंने किसी एक विश्व कप में 500 से अधिक रन बनाए हैं।
- एलिसा हेली ने राचेल हायेंस के साथ पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की‚ जो किसी भी विश्व कप के फाइनल की सबसे बड़ी साझेदारी है।
- विश्व कप के फाइनल में शतक बनाने वाली वह दूसरी महिला खिलाड़ी हैं।
- एलिसा से पूर्व ऑस्ट्रेलिया की काइरेन रॉल्टन ने वर्ष 2005 में भारत के विरुद्ध फाइनल में 107 रन बनाया था।
- इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वाड्र्ट ने सर्वाधिक 5 अर्धशतक बनाए।
- उललेखनीय है‚ कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2 बार महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची है; किंतु एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी हैं।
लेखक – विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…