प्रश्न – आईसीसी द्वारा दिसंबर माह के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, 2025 अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.आईसीसी ने दिसंबर, 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
2.दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जनवरी, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दिसंबर, 2025 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा की है।
- आईसीसी ने दिसंबर, 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
- स्टार्क को यह सम्मान एशेज 2025-26 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
- मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की 4–1 एशेज सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई।
- उन्हें सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया।
- उन्होंने दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए और 139 रन बनाए थे।
- ब्रिस्बेन टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट लेने के साथ महत्वपूर्ण 77 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
- इसके अलावा एडिलेड टेस्ट में सीरीज निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 54 रन की उपयोगी पारी खेली।
- स्टार्क ने यह पुरस्कार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स को पीछे छोड़ते हुए जीता है।
- दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
- उन्हें यह सम्मान दक्षिण अफ्रीकी टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज जीतने में मदद करने के लिए दिया गया है।
- आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद,वोल्वार्ड्ट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ एक महीने में सभी फॉर्मेट में 3 शतक लगाकर एक शानदार साल का अंत किया था।
- वोल्वार्ड्ट का यह दूसरा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार है।
- इससे पहले, उन्हें अक्टूबर 2025 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है।
- वोल्वार्ड्ट ने यह पुरस्कार सुने लूस (दक्षिण अफ्रीका) और शेफाली वर्मा (भारत) को पीछे छोड़ते हुए जीता।
- वोल्वार्ड्ट ने आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में तीन वनडे में 111.84 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए, जबकि दो टी-20 में 190.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए।
- उन्होंने दोनों फॉर्मेट में टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें तीन शतक शामिल हैं।
- वोल्वार्ड्ट को वनडे में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया, जिसमें उन्होंने आखिरी दो मैचों में 124 और 100 रन बनाए, इससे पहले उन्होंने पहले टी-20 में नाबाद 115 रन बनाए थे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/news/icc-men-s-player-of-the-month-for-december-2025-announced
https://www.icc-cricket.com/news/icc-men-s-player-of-the-month-nominees-for-december-revealed