प्रश्न – आईसीसी डेवलपमेंट्स अवॉर्ड्स, 2024 के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ पुरस्कार नामीबिया को उसके अशबर्टन क्वाटा मिनी-क्रिकेट प्रोग्राम के लिए मिला।
(b) आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर’ नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन को प्रदान किया गया।
(c) आईसीसी फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ पुरस्कार केवल वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन को प्रदान किया गया।
(d) 20 जुलाई, 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सात श्रेणियों में आईसीसी डेवलपमेंट्स अवॉर्ड्स,2024 के वैश्विक विजेताओं की घोषणा की।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 जुलाई, 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सात श्रेणियों में आईसीसी डेवलपमेंट्स अवॉर्ड्स,2024 के के वैश्विक विजेताओं की घोषणा की।
- इन पुरस्कारों के माध्यम से एसोसिएट सदस्य देशों द्वारा खेल को विकसित करने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता दी जाती है।
- इस बार ‘आईसीसी एक्स रेक्सोना क्रियो फेस्टिवल ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ नामक नई कैटेगरी जोड़ी गई है।
- भूटान, इंडोनेशिया, नामीबिया, नेपाल, स्कॉटलैंड, तंजानिया, अमेरिका और वानुअतु सम्मान पाने वाले आठ सदस्य देश हैं।
- क्रिकेट नामीबिया को ‘आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ चुना गया है, जिसने अपने एशबर्टन क्वाटा मिनी-क्रिकेट कार्यक्रम के लिए यह पुरस्कार जीता है।
० अन्य प्रदत्त पुरस्कार –
. आईसीसी फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर – भूटान क्रिकेट काउंसिल बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन
. आईसीसी एसोसिएट मेंबर्स मेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर – यूएसए क्रिकेट
. आईसीसी एसोसिएट मेंबर्स विमेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर – क्रिकेट स्कॉटलैंड
. आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर – नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन
. आईसीसी क्रिकेट 4 गुड सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर – पर्सातुआन क्रिकेट इंडोनेशिया
. ICC एक्स रेक्सोनाक्रियो फेस्टिवल ऑफ द ईयर – तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन - जूरी पैनल में माइक बेयर्ड (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया), किशोर शैलो (वेस्टइंडीज), वॉरेन डियूट्रोम (आयरलैंड), वीवीएस लक्ष्मण (भारत), सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज), कैटी मार्टिन (न्यूज़ीलैंड) सहित 13 प्रमुख सदस्य शामिल थे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.icc-cricket.com/news/global-winners-of-icc-development-awards-2024-named