प्रश्न – 4 जनवरी, 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित 25 फील्ड फसलों की 184 उन्नत किस्मों के अनावरण से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) कुल 184 किस्मों में से 122 किस्में अनाज फसलों से संबंधित हैं, जिनमें धान की 60 और मक्का की 50 किस्में शामिल हैं।
(b) दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर, मूंग और उड़द की कुल 6 नई किस्में जारी की गईं, जो प्रोटीन सुरक्षा को सुदृढ़ करती हैं।
(c) परिषद की संस्थाओं, कृषि विश्वविद्यालयों और निजी बीज कंपनियों ने क्रमशः 60, 62 और 62 किस्मों का विकास किया है।
(d) कपास की कुल 24 नई किस्मों में से सभी 24 किस्में बीटी कपास से संबंधित हैं।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 जनवरी, 2026 को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली के एनएएससी कॉम्प्लेक्स स्थित ए.पी. शिंदे ऑडिटोरियम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित 25 फील्ड फसलों की 184 उन्नत किस्मों का अनावरण किया।
- कुल 184 प्रजातियों के विकास में परिषद की संस्थाओं, विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र की बीज कंपनियों ने क्रमशः 60, 62 और 62 प्रजातियों के साथ योगदान दिया है।
- इनमें से 122 किस्में अनाज फसलों की हैं, जिनमें धान की 60 और मक्का की 50 नई किस्में प्रमुख हैं।
- इसके अतिरिक्त ज्वार, बाजरा, रागी, लघु मिलेट्स और प्रोसो मिलेट की भी उन्नत किस्में शामिल की गई हैं, जो न केवल पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करेंगी बल्कि जलवायु परिवर्तन सहनशीलता को भी बढ़ाएंगी।
- दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर, मूंग और उड़द की कुल 6 नई किस्में जारी की गई हैं, जो प्रोटीन सुरक्षा को सशक्त बनाते हुए फसल विविधीकरण को गति देंगी।
- वहीं, तिलहनों के लिए सरसों, कुसुम, तिल, मूंगफली, गोभी सरसों और अरंडी की 13 उन्नत किस्में विकसित की गई हैं।
- पशुपालकों के लिए 11 चारा फसलों की किस्में जारी की गई हैं, जो पशुधन के पोषण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
- इसी प्रकार गन्ने की 6 और कपास की 24 किस्में, जिनमें 22 बीटी कपास शामिल हैं, किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।
- औद्योगिक फसलों के अंतर्गत जूट और तंबाकू की एक-एक नई किस्म भी जारी की गई है, जो बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ प्रदान करेंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
