प्रश्न – 22 मई, 2026 को कौन-सा देश अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का नया सदस्य बना?
(a) कतर
(b) सऊदी अरब
(c) ओमान
(d) यूएई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 मई, 2026 को सऊदी अरब अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) में नए सदस्य के रूप में शामिल हुआ।
- सके साथ ही, गठबंधन में अब सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जबकि पांच देश पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में जुड़े हुए हैं।
- संस्थापक सदस्य भारत के अलावा, जिन देशों ने पहले ही औपचारिक रूप से आईबीसीए के सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं, उनमें रूस, कंबोडिया, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, आर्मेनिया, इथियोपिया, मंगोलिया और रवांडा शामिल हैं।
+भारत की पहल पर शुरू किए गए इस गठबंधन का उद्देश्य अन्य देशों के साथ समन्वय स्थापित करके बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा सहित सात विशाल बिल्लियों का संरक्षण करना है। - जगुआर और प्यूमा को छोड़कर, भारत में पांच विशाल बिल्लियाँ पाई जाती हैं।
- नई दिल्ली में मुख्यालय स्थित इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का प्राथमिक उद्देश्य हितधारकों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देना, सफल संरक्षण प्रथाओं और विशेषज्ञता को समेकित करना है ताकि वैश्विक स्तर पर बड़ी बिल्लियों का संरक्षण हासिल किया जा सके।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
