आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

प्रश्न – 5 अप्रैल, 2026 को आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज कौन बने हैं?
(a) जसप्रीत बुमराह (b) मोहम्मद शमी
(c) भुवनेश्वर कुमार (d) दीपक चाहर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 अप्रैल, 2026 को भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
  • उन्होंने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
  • ओवरऑल, वे युजवेंद्र चहल के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
  • उन्होंने आयुष म्हात्रे को आउट करके 200 विकेट का आकड़ा हासिल किया ।
  • भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने लगातार दो सीजन ( वर्ष 2016 में 23 विकेट और वर्ष 2017 में 26 विकेट) सबसे ज्यादा विकेट लेकर ”पर्पल कैप” अपने नाम की है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/cricket/story/_/id/48404430/bhuvneshwar-kumar-becomes-first-fast-bowler-take-200-wickets-ipl

https://www.espncricinfo.com/story/bhuvneshwar-kumar-becomes-first-fast-bowler-to-take-200-wickets-in-ipl-1530678