आईडीबीआई (IDBI) बैंक में हिस्सेदारी अधिग्रहण

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. जुलाई, 2026 में कनाडा स्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को आईडीबीआई बैंक में भारत सरकार और एलआईसी की संयुक्त 60.72% हिस्सेदारी खरीदने के लिए पसंदीदा बोलीदाता चुना गया।
  2. प्रस्तावित सौदे का मूल्य लगभग ₹52,932 करोड़ (5.50 अरब अमेरिकी डॉलर) है और इसके पूरा होने पर यह भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रस्तावित विदेशी निवेश होगा।
  3. इस विनिवेश के अंतर्गत भारत सरकार अपनी 30.48% तथा एलआईसी अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी।
  4. इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए केवल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी आवश्यक है।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जुलाई, 2026 में कनाडा स्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को आईडीबीआई (IDBI) बैंक में भारत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की संयुक्त 60.72% हिस्सेदारी खरीदने के लिए पसंदीदा बोलीदाता चुना गया है।
  • इस रणनीतिक प्रस्तावित सौदे का मूल्य लगभग 52,932 करोड़ रुपये अथवा 5.50 अरब अमेरिकी डॉलर है।
  • सौदा पूरा होने पर यह भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रस्तावित विदेशी निवेश होगा।
  • इस रणनीतिक विनिवेश के अंतर्गत भारत सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी 30.48% हिस्सेदारी, जबकि एलआईसी अपनी 30.24% हिस्सेदारी बेचेगी।
  • रिपोर्टों के अनुसार, फेयरफैक्स ने अपनी संशोधित बोली में 81रुपये प्रति शेयर की पेशकश की, जिसके बाद वह पसंदीदा खरीदार के रूप में सामने आई।
  • हालांकि, सौदे को अंतिम रूप देने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अन्य संबंधित वैधानिक तथा नियामक संस्थाओं की मंजूरी आवश्यक है।
  • अधिग्रहण पूरा होने के बाद फेयरफैक्स को बाजार नियमों के अनुसार सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए ओपन ऑफर भी लाना होगा।
  • आईडीबीआई बैंक को इस अधिग्रहण से अतिरिक्त पूंजी, वैश्विक प्रबंधन विशेषज्ञता, तकनीकी दक्षता और बेहतर परिचालन प्रणाली का लाभ मिल सकता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/business/india-business/idbi-stake-sale-back-on-table-government-keen-to-speed-up-process/articleshow/132403814.cms