आईटी कॉन्क्लेव 2025-लीवरेजिंग टेक्नोलॉजी इन मैरीटाइम

प्रश्न – 7 अगस्त ,2025 को कहां पर आईटी कॉन्क्लेव 2025-लीवरेजिंग टेक्नोलॉजी इन मैरीटाइम का आयोजन किया गया ?
(a) जयपुर (b) चेन्‍नई
(c) नई दिल्‍ली (d) मुंबई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 अगस्त ,2025 को नई दिल्‍ली में आईटी कॉन्क्लेव 2025-लीवरेजिंग टेक्नोलॉजी इन मैरीटाइम का आयोजन किया गया
  • भारत के समुद्री प्रशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अधीन पोत परिवहन महानिदेशालय (डीजीएस) की ओर से इसका आयोजन किया गया
  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • इस सम्मेलन में स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी समुद्रीय पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए डिजाइन किए गए परिवर्तनकारी डिजिटल प्रयासों का प्रदर्शन किया गया।
  • डीजीएस और कंपनी ऑफ मास्टर मेरिनर्स ऑफ इंडिया (सीएमएमआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह सम्मेलन ‘डिजिटल इंडिया’, ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ और ‘अमृत काल विजन 2047’ के तहत सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
  • इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने डीजी शिपिंग के लिए ई-समुद्र प्लैटफॉर्म की शुरुआत की
  • इसका उद्देश्य 60 से अधिक समुद्री सेवाओं को एक डिजिटल छत के नीचे एकीकृत करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2153921