आईटीबीपी के नए महानिदेशक

प्रश्न – 14 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार ने किसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया?
(a) आर. के. पचनंदा (b) शत्रुजीत सिंह कपूर
(c) एस.के. चौहान (d) राहुल सिंह
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया
  • इससे पहले वे हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) थे
  • इस पद पर वह प्रवीण कुमार का स्थान लेंगे
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के बारे में –
  • यह भारत का एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) है, जो गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत कार्य करता है।
  • आईटीबीपी की स्थापना 24 अक्टूबर, 1962 को हुई थी।
  • इस बल का मुख्य उद्देश्य भारत-चीन सीमा की निगरानी करना, सीमा पार अपराधों (तस्करी, अवैध घुसपैठ) को रोकना, और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की भावना बनाए रखना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/shatrujeet-singh-kapoor-appointed-itbp-chief-praveen-kumar-to-head-bsf/articleshow/126531809.cms?from=mdr https://hindi.theprint.in/india/shatrujit-kapoor-appointed-director-general-of-itbp-praveen-kumar-takes-over-command-of-bsf/919524/