आईजीयू 124वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप ऑफ इंडिया, 2025

प्रश्न – आईजीयू 124वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप ऑफ इंडिया, 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इस चैंपियनशिप का आयोजन 15–21 दिसंबर, 2025 के मध्य किया गया।
  2. प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में हुआ।
  3. नोएडा के गोल्फर सुखमन सिंह ने इस प्रतियोगिता का खिताब जीता।
  4. फाइनल मुकाबले में सुखमन सिंह ने हरियाणा के हरमन सचदेवा को 36 होल के मैच में पराजित किया।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 – 21 दिसंबर, 2025 के बीच आईजीयू 124वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप ऑफ इंडिया, 2025 का आयोजन कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में किया गया।
  • नोएडा के गोल्फर सुखमन सिंह ने आईजीयू 124वीं एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप ऑफ इंडिया, 2025 का ख़िताब जीता।
  • सुखमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 होल के फाइनल (मैचप्‍ले) में हरियाणा के हरमन सचदेवा को हराया।
  • यह चैंपियनशिप विश्व की सबसे पुरानी एमेच्योर मैचप्ले प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है।
  • इसे भारतीय गोल्फ संघ (IGU) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • भारत में एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप की शुरुआत वर्ष 1892 में हुई थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://khelnow.com/golf/sukhman-singh-wins-amateur-golf-championship-of-india-202512