प्रश्न – आईएम-1 मिशन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 15 फरवरी‚ 2024 को इस मिशन के तहत (Intuitive)
मशीन इंक का ओडीसियस मून लैंडर लांच किया गया।
2. इस मिशन का उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग कराना है।
3. ओडीसियस मून लैंडर को फाल्कन- 9 रॉकेट से लांच किया गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1, 2 और 3
(d) कोई भी नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –
- इस मिशन का उद्देश्य मून लैंडर नोवा-C को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना है।
- इसका अन्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह के अध्ययन के साथ अंतरिक्ष में मौसम की गतिविधियों का अध्ययन करना है।
- यह नासा की वर्ष 1972 में अपोलो-17 मिशन के पश्चात चंद्रमा पर पहुंचने वाला अमेरिकी अंतरिक्षयान होगा।
लेखक – सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…
https://nssdc.gsfc.nasa.gov/nmc/spacecraft/display.action?id=IM-1-NOVA
https://en.wikipedia.org/wiki/Intuitive_Machines_Nova-C
https://www.nasa.gov/event/intuitive-machines-clps-flight-im-1-mission-to-the-moon/