आईएमए से पास आउट होने वाली पहली महिला अधिकारी

प्रश्न – दिसंबर,2025 में कौन भारतीय सैन्य अकादमी,देहरादून से पास आउट होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी ?
(a) प्रिया चौहान (b) दीपा ठाकुर
(c) नेहा राठौर (d) सई जाधव
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दिसंबर, 2025 में सई जाधव भारतीय सैन्य अकादमी,देहरादून से पास आउट होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी
  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली 23 वर्षीय सई जाधव ने IMA की 157वीं पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया.
  • उन्होंने IMA से प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग पूरी की और प्रादेशिक सेना की पहली महिला अधिकारी बनीं.
  • IMA की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी और तब से यह संस्थान केवल पुरुष अधिकारियों को प्रशिक्षण देता रहा है.
  • उन्होंने इस परंपरा को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया.
  • उन्हें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित कुमाऊं रेजिमेंट की 130वीं प्रादेशिक सेना (इकोलॉजिकल) बटालियन में कमीशन किया गया है.

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tribuneindia.com/news/india/kolhapurs-saee-jadhav-23-becomes-first-woman-territorial-army-officer-to-pass-out-of-ima

https://www.ptinews.com/story/national/Kolhapur%E2%80%99s-Saee-Jadhav-becomes-first-woman-Territorial-Army-officer-to-pass-out-of-IMA/3200246

https://timesofindia.indiatimes.com/etimes/trending/she-broke-a-93-year-rule-at-ima-meet-sai-jadhav-the-woman-who-made-history-at-23/articleshow/126001251.cms