आईएमईएक्स -2022

प्रश्न-आईएमईएक्स-2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) समुद्री अभ्यास है।
(ii) इसका पहला संस्करण 26 से 30 मार्च‚ 2022 के मध्य गोवा और अरब सागर में आयोजित किया गया।
(c) आईओएनएस की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • इस अभ्यास में आईओएनएस के 25 सदस्य देशों में से 15 देशों ने भाग लिया।
  • उद्देश्य – सदस्य देशों के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियानों में पारस्परिकता को बढ़ाने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं को मजबूत करना।
  • आईओएनएस के 15 नौसेना सदस्य नौसेनाओं‚ जिसमें ऑस्ट्रेलिया‚ बांग्लादेश‚ फ्रांस‚ भारत‚ इंडोनेशिया‚ मालदीव‚ मॉरीशस‚ मोजाम्बिक‚ ओमान कतर‚ सिंगापुर‚ श्रीलंका‚ थाईलैंड‚यूएई और यूके शमिल हैं।
  • इसमें 22 पर्यवेक्षक देशों ने भी भाग लिया।
  • इस अभ्यास में बांग्लादेश‚ फ्रांस‚ भारत और ईरान की नौसेनाओं के युद्धपोत‚ समुद्री टोही विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हुए।
  • ज्ञातव्य है कि आईओएनएस (IONS) की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।
  • यह हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग और सहभागिता का एक प्रमुख मंच है।
  • इस फोरम ने हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा का अवसर उपलब्ध कराया‚ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा दिया और समुद्री सुरक्षा सहयोग में उल्लेखनीय सुधार किया।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1811590