प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?
1. नवंबर 2024 में आईआईटी मद्रास और आंध्र प्रदेश सरकार ने डीप-टेक नवाचार और कौशल विकास के लिए 8 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए है।
2.इनका उद्देश्य डीप-टेक नवाचार, डिजिटल कौशल विकास, और उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- कब – नवंबर 2024
- किनके मध्य – आंध्र प्रदेश सरकार तथा आईआईटी मद्रास के मध्य
- कुल समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित – 8
- उद्देश्य – डीप टेक नवाचार, डिजिटल कौशल विकास और उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु
- ध्यातव्य है कि इस पहल के तहत, आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में एक डीप-टेक इन्क्यूबेशन पार्क स्थापित किया जाएगा, जो उभरते उद्यमियों और स्टार्टअप्स को तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करेगा।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
