आईआईआईडीईएम के नए महानिदेशक

प्रश्न – 1 मई ,2025 को किसने भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया ?
(a) आशीष गोयल (b) संजय अग्रवाल
(c) नीरा माथुर (d) राकेश वर्मा
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 मई ,2025 को राकेश वर्मा ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
  • वे वर्ष 1993 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
  • इससे पहले उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्य किया है।
  • उन्होंने पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य किया है।
  • भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान के बारे में-
  • इसकी स्थापना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2011 में हुई थी
  • इसका उद्देश्य निम्न है –
  • चुनाव प्रबंधन में व्यावसायिक क्षमता को बढाना
  • लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना
  • मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास में योगदान देना आदि
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2125891