आइसलैंड में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का आयोजन

प्रश्न – सितंबर 2026 में रेक्याविक स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन तथा व्यापार एवं निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित करना था।
  2. समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
  3. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ (ODOP) उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 20 सितंबर, 2026 में आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक स्थित भारतीय दूतावास ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का आयोजन किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन क्षमता तथा व्यापार और निवेश की संभावनाओं को आइसलैंड में प्रदर्शित करना था।
  • समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
  • आइसलैंड में भारत के राजदूत आर. रवींद्र ने उत्तर प्रदेश में उपलब्ध व्यापार एवं निवेश के अवसरों की जानकारी दी।
  • आइसलैंड के फोटोग्राफर और लेखक आइनार फालुर इंगोल्फसन (Einar Falur Ingólfsson) ने वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों की अपनी यात्राओं के अनुभव साझा किए।
  • कार्यक्रम में इस्कॉन के सदस्यों ने कीर्तन प्रस्तुत किया तथा स्थानीय भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
  • उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ (One District One Product–ODOP) उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
  • उत्तर प्रदेश की पर्यटन, व्यापार और निवेश संबंधी संभावनाओं पर केंद्रित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए।
  • इस अवसर से संबंधित कार्यक्रमों के अंतर्गत दूतावास ने ‘विकसित भारत दौड़–2026’ का आयोजन किया, जिसे सतीश महाना और कुँवर मानवेंद्र सिंह ने रवाना किया।
  • इस दौड़ का उद्देश्य फिटनेस, एकता, सामुदायिक भावना तथा विकसित भारत–2047 की यात्रा में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।
  • दोनों प्रतिनिधियों ने दूतावास परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nationpress.com/international/indian-embassy-iceland-hosts-up-diwas-event

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *