प्रश्न – 30 जनवरी, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा डिब्रूगढ़ (असम) में विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमे से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) डिब्रूगढ़ में 57 बीघा भूमि पर असम का दूसरा विधानसभा परिसर स्थापित किया जा रहा है।
(b) डिब्रूगढ़ में 292 करोड़ रुपये की लागत से वन्यजीव स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया गया, जिसमें रोग सर्विलांस, रिसर्च, डायग्नोसिस और क्षमता निर्माण की सुविधाएँ होंगी।
(c) डिब्रूगढ़ में 238 करोड़ रुपये की लागत से 106 बीघा भूमि पर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टेडियम का दूसरा चरण उद्घाटित किया गया।
(d) राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDRF) के तहत असम के वेटलैंड्स के जीर्णोद्धार और कायाकल्प हेतु एक परियोजना का शुभारंभ किया गया।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जनवरी, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास सहित लगभग 1,715 करोड़ रुपये की लागत से 5 परियोजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन किया।
- 57 बीघा जमीन पर असम का दूसरा विधानसभा परिसर स्थापित किया जा रहा है।
- डिब्रूगढ़ में असम के विधानसभा परिसर के साथ-साथ राज्य के विधायकों के लिए आवास निर्माण परियोजना का भी शिलान्यास किया गया है।
- उन्होंने वन्यजीव स्वास्थ्य और अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया।
- 292 करोड़ रुपए की लागत से डिब्रूगढ़ में वन्यजीव अनुसंधान संस्थान का भी निर्माण होगा।
- इस संस्थान में रोगों के सर्विलांस, रिसर्च एवं डाइग्नोसिस की व्यवस्था और कपैसिटी बिल्डिंग की सुविधा होगी।
- उन्होंने डिब्रूगढ़ में एक मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टेडियम के पहले चरण का उद्घाटन किया।
- 238 करोड़ रुपए की लागत से 106 बीघा जमीन पर इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, फुटबॉल मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल और कोच के रहने की जगह बनाई गई है।
- इसके साथ ही 209 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया।
- इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष के तहत असम के वेटलैंड्स के जीर्णोद्धार और कायाकल्प के लिए परियोजना का शुभारंभ किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2220956®=3&lang=2
