प्रश्न – असम में शुरू की गई उदासीन भक्तों (अविवाहित भिक्षुओं) के लिए वित्तीय सहायता योजनाके संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 2 जनवरी, 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सत्रों में रहने वाले उदासीन भक्तों (अविवाहित भिक्षुओं) के लिए एक वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत की है।
2.इस योजना तहत सरकार राज्य भर के सत्रों से जुड़े ब्रह्मचारी वैष्णव भिक्षुओं को हर महीने 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जनवरी, 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सत्रों में रहने वाले उदासीन भक्तों (अविवाहित भिक्षुओं) के लिए एक वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत की है।
- इस योजना तहत सरकार राज्य भर के सत्रों से जुड़े ब्रह्मचारी वैष्णव भिक्षुओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
- मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, मान्यता प्राप्त सत्रों में कम से कम 620 ‘उदासीन भक्तों’ को इस योजना से लाभ मिलेगा।
- इस योजना की घोषणा पिछले साल के राज्य बजट में की गई थी।
- असमिया वैष्णव परंपरा में, सत्र मठ जैसे संस्थान हैं जो धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में काम करते हैं।
- भक्त जिन्हें भकत कहा जाता है, प्रार्थना करने के लिए सत्रों में इकट्ठा होते हैं।
- जिन सत्रों में भक्त ब्रह्मचारी जीवन जीते हैं, उन्हें उदासीन सत्र के नाम से जाना जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
