प्रश्न – 25 अगस्त, 2026 को अवतार ‘कुकू’ कोहली का निधन हो गया .वह थे-
(a) इतिहासकार (b) पर्यावरणविद
(c) समाजसेवी (d) फिल्म निर्माता
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अगस्त, 2026 को प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्माता अवतार ‘कुकू’ कोहली का निधन हो गया।.
- उन्होंने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा में काम किया।
- उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। बाद में वे 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में व्यावसायिक हिंदी फिल्मों के निर्देशन के लिए प्रसिद्ध हुए।
- कोहली ने वर्ष 1991 में ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक शुरुआत की।
- इस फिल्म से अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया और यह उस दौर की चर्चित एक्शन फिल्मों में शामिल हुई। उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में ‘सुहाग’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘अनाड़ी नंबर 1’ (1999) और ‘वो तेरा नाम था’ (2004) शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…