प्रश्न – 31 जुलाई, 2025 को अल सल्वाडोर में पारित संवैधानिक संशोधन विधेयक के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) राष्ट्रपति के लिए अनिश्चितकालीन पुनर्निर्वाचन की अनुमति दी गई है।
(b) राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों से बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया है।
(c) संसद में यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया।
(d) रन-ऑफ चुनाव प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 जुलाई,2025 को अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले की पार्टी ने देश की नेशनल असेंबली में संवैधानिक बदलावों को मंजूरी प्रदान की।
- सत्तारूढ़ पार्टी ने मध्य अमेरिकी राष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए एक विधेयक पारित किया है, जिससे राष्ट्रपति नायब बुकेले के लिए एक और कार्यकाल पूरा करने का रास्ता खुल गया है।
- यह विधेयक संसद में 57-3 के भारी बहुमत से पारित किया गया।
- पारित हुए इस संविधान संशोधन विधेयक में कई बड़े प्रावधानों में राष्ट्रपति के लिए अनिश्चितकालीन पुनर्निर्वाचन की अनुमति, कार्यकाल को 5 वर्षों से बढ़ाकर 6 वर्ष किया जाना और रन-ऑफ चुनाव प्रणाली समाप्त करना शामिल हैं।
- साथ ही, यह विधेयक वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल एक वर्ष घटाकर वर्ष 2027 में राष्ट्रपति, विधायी और नगरपालिका चुनावों का समन्वय करेगा, जिससे ये सभी चुनाव एक साथ कराए जा सकें।
- वर्तमान में राष्ट्रपति, विधानमंडल और नगरपालिका चुनाव अलग-अलग चरणों में होते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://edition.cnn.com/2025/08/01/americas/el-salvador-presidential-term-change-intl-hnk
