प्रश्न – इक्वाडोर में अल नीनो से संबंधित घटनाक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 29 अगस्त, 2026 को SNGR ने संकल्प संख्या SNGR-238-2026 जारी किया।
(b) रेड अलर्ट इक्वाडोर के सभी 24 प्रांतों के लिए घोषित किया गया।
(c) राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने 31 अगस्त, 2026 को कार्यकारी आदेश संख्या 485 जारी किया।
(d) कार्यकारी आदेश के तहत केवल राहत कार्यों को प्राथमिकता दी गई तथा रोकथाम एवं पूर्व-तैयारी संबंधी कार्रवाइयों को समाप्त कर दिया गया।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अगस्त, 2026 को इक्वाडोर की राष्ट्रीय जोखिम प्रबंधन सचिवालय (SNGR) ने संकल्प संख्या SNGR-238-2026 के माध्यम से अल नीनो के कारण देश के संपूर्ण क्षेत्र अर्थात सभी 24 प्रांतों में रेड अलर्ट घोषित किया।
- इसके बाद 31 अगस्त, 2026 को राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने कार्यकारी आदेश संख्या 485 जारी किया।
- इसके तहत अल नीनो के संभावित प्रभावों से निपटने के लिए रोकथाम एवं पूर्व-तैयारी संबंधी कार्रवाइयों को जारी रखने और मजबूत करने तथा आवश्यकता के – अनुसार राहत एवं पुनर्प्राप्ति कार्य करने को राष्ट्रीय प्राथमिकता घोषित किया गया।
- ये कदम अल नीनो की स्थिति और जोखिम परिदृश्यों में होने वाले बदलावों के अनुरूप उठाए जाएंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://travelbizmonitor.com/top-stories/upi-payments-now-available-for-indian-travellers-uzbekistan