अर्लीन केली द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

प्रश्न – हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली आयरलैंड की महिला क्रिकेटर अर्लीन केली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उन्होंने 3 जून, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
(b) उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 135 विकेट लिए।
(c) महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 12 रन देकर पाँच विकेट रहा।
(d) उन्हें वर्ष 2023 में ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 सितंबर, 2026 को आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर अर्लीन केली (Arlene Kelly) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • इंग्लैंड के विरुद्ध वॉर्सेस्टर में खेला गया तीन मैचों की महिला एकदिवसीय शृंखला का तीसरा मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच था।
  • 32 वर्षीय केली का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था।
  • आयरिश पासपोर्ट धारक होने के कारण वे वर्ष 2022 में आयरलैंड आई थीं।
  • उन्होंने 3 जून, 2022 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
  • अपने पहले ही मैच में उन्होंने 25 रन देकर दो विकेट लिए थे।
  • उन्होंने आयरलैंड की ओर से दोनों सीमित ओवर प्रारूपों में कुल 110 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
  • मध्यम गति की स्विंग गेंदबाज केली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 135 विकेट लिए, इनमें महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 91 विकेट और महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 44 विकेट शामिल हैं।
  • वे आयरलैंड महिला टीम की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर रहीं।
  • उनसे आगे इसोबेल जॉयस और लॉरा डेलानी हैं।
  • महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वे आयरलैंड की दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
  • उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी प्रदर्शन वर्ष 2023 में नीदरलैंड के विरुद्ध टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 12 रन देकर पाँच विकेट रहा।
  • एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2023 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध 35 रन देकर चार विकेट था।
  • उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमित ओवर क्रिकेट में कुल 601 रन बनाए और दोनों प्रारूपों में उनका सर्वोच्च स्कोर 35 रन रहा।
  • वर्ष 2023 में उन्हें आयरिश क्रिकेट महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुरस्कार मिला।
  • इसी वर्ष वे अगस्त 2023 की ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुनी गईं।
  • वर्ष 2025 में गैबी लुईस और ओरला प्रेंडरगास्ट की अनुपस्थिति में उन्होंने इटली के विरुद्ध आयरलैंड की कप्तानी भी की थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-us/news/other/ireland-all-rounder-announces-retirement-from-international-cricket/ar-AA2bFn9S