प्रश्न – वर्ष 2025 में ‘अर्थ ओवरशूट डे’ कब मनाया गया?
(a) 3 अगस्त
(b) 1 अगस्त
(c) 29 जुलाई
(d) 24 जुलाई
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जुलाई, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘अर्थ ओवरशूट डे’ (Earth Overshoot Day) मनाया गया।
- ‘अर्थ ओवरशूट दिवस’ की मेजबानी और गणना ग्लोबल फुटप्रिंट नेटवर्क द्वारा किया जाता है।
- यह वह अनुमानित दिन है जब मनुष्य उस वर्ष के लिए निर्धारित प्राकृतिक संसाधनों का उपभोग कर चुका होता है।
- इस सीमा के बाद उपभोग उस वर्ष में प्रकृति द्वारा मनुष्य पर ऋण होता है।
- इस दिवस को पारिस्थितिक ऋण दिवस भी कहा जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य पृथ्वी के सीमित संसाधनों के प्रति लोगों को जागरूक तथा उसे संरक्षित करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://overshoot.footprintnetwork.org/newsroom/press-release-2025-english
