प्रश्न – जनवरी,2026 में अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर जब्त कर लिया, इस टैंकर का क्या नाम था ?
(a) सरीनारा (b) मरीनारा
(c) बेला 1 (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी,2026 में अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के रूसी ध्वज वाले तेल टैंकर ‘मरीनारा’ को जब्त कर लिया
- पहले ‘बेला 1’ नाम से जाना जाने वाला यह जहाज स्कॉटलैंड के उत्तर-पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमरीकी प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है।
- यह कार्रवाई अमरीकी न्याय विभाग और गृह सुरक्षा विभाग ने सेना के समन्वय से की है।
- आरोप है कि यह टैंकर अमेरीकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए वेनेजुएला, रूस और ईरान के लिए तेल की तस्करी करने वाले गुप्त बेड़े का हिस्सा है।
- अमेरीका की सेना ने कहा कि अमेरीकी प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए और यूएससीजीसी मुनरो द्वारा पीछा किए जाने के बाद अमरीकी संघीय अदालत द्वारा जारी वारंट के तहत टैंकर को जब्त किया गया।
- मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले रूस ने अटलांटिक महासागर के पार टैंकर को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक पनडुब्बी और अन्य जहाजों को तैनात किया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/articles/c5y2v8ngl14o
https://edition.cnn.com/2026/01/08/us/russia-oil-tanker-seizure-what-we-know-intl-hnk
