अमेरिका की 2025 स्पेशल 301 रिपोर्ट

प्रश्न – 29 अप्रैल, 2025 को जारी संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की स्पेशल 301 रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) भारत को गंभीर बौद्धिक संपदा चिंताओं के चलते प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में रखा गया है।
(b) तुर्कमेनिस्तान को IP प्रवर्तन को लेकर प्रमुख चिंताओं के कारण वॉच लिस्ट में शामिल किया गया है।
(c) चीन, रूस और अर्जेंटीना को भी प्रायोरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया गया है।
(d) वियतनाम, थाईलैंड और ब्राजील को वॉच लिस्ट में रखा गया है।
उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 अप्रैल,2025 को संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने 2025 की स्पेशल 301 रिपोर्ट जारी की, जो अमेरिका के व्यापारिक साझेदार देशों में बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों की रक्षा और प्रवर्तन की स्थिति का आकलन करती है।
  • यह रिपोर्ट दुनिया के 100 से अधिक देशों की समीक्षा पर आधारित है।
  • आठ देशों को गंभीर बौद्धिक संपदा (IP) चिंताओं के आधार पर विशेष निगरानी सूची (Priority Watch List) में रखा गया है।
  • इन आठ देशों में चीन, भारत, मैक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, इंडोनेशिया, रूस, और वेनेजुएला शामिल हैं।
  • 18 देशों को निगरानी सूची (Watch List) में शामिल किया गया है।
  • इन 18 देशों में वियतनाम, ब्राजील,अल्जीरिया, बारबाडोस, बेलारूस, बोलीविया, बुल्गारिया, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर, मिस्र, ग्वाटेमाला, पाकिस्तान, पैराग्वे, पेरू, थाईलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और तुर्की शामिल हैं।
  • तुर्कमेनिस्तान को इस वर्ष वॉच लिस्ट से हटा दिया गया क्योंकि IP प्रवर्तन को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं रही।
  • स्पेशल 301 रिपोर्ट अमेरिकी सरकार की वैश्विक बौद्धिक संपदा नीति को निर्देशित करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
  • यह व्यापारिक साझेदारों को यह स्पष्ट संदेश देती है कि नवाचार और रचनात्मकता की सुरक्षा वैश्विक व्यापार में पारदर्शिता और निष्पक्षता की शर्त है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ustr.gov/issue-areas/intellectual-property/special-301/2025-special-301-report

https://kpmg.com/us/en/taxnewsflash/news/2025/04/ustr-2025-special-301-report-protecting-ip-rights.html