प्रश्न – मई,2025 में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का 5वां दौर कहां संपन्न हुआ ?
(a) दोहा (b) रोम
(c) अबू धाबी (d) तेहरान
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मई,2025 में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का 5वां दौर रोम,इटली में संपन्न हुआ
- यह वार्ता बिना किसी निर्णय के संपन्न हुई
- इस वार्ता का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है।
- इसके बदले में अमरीका ने ईरान पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंध हटा लिए हैं।
- यह बैठक ओमान के मस्कट में पिछले दौर में तेहरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर सार्वजनिक असहमति के बाद हुई
- वार्ता में अमरीका का प्रतिनिधित्व अमरीका के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ और विदेश मंत्रालय के नीति नियोजन निदेशक माइकल एंटोन ने किया
- ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने इसमें ईरान का प्रतिनिधित्व किया
- ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी वार्ता की मध्यस्थता किया है ।
- इस वर्ष अप्रैल में शुरू हुई यह वार्ता वर्ष 2018 में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान अमरीका द्वारा 2015 के परमाणु समझौते से हटने के बाद से दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर की बातचीत है।
- अप्रैल से अब तक चार दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसमें तीन मस्कट में और एक रोम में हुई है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
